पंचकूला। टीजीटी के 1919 पदों की 3,2015 के विज्ञापन के तहत निकाली गई भर्ती के आवेदक शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित एचएसएससी पहुंचे। समूचे हरियाणा से यहां पहुंचे आवेदकों ने एसबीसी और ईबीपीजीसी की रिक्त सीटों को जनरल, अनारक्षित में तब्दील कर परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। आवेदकों ने कहा कि एचएसएससी नतीजे घोषित करने में देरी कर रहा है। आवेदकों ने परिणाम जल्द घोषित नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।