फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो घरों की बांउडरी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में एक तेजरफ्तार कार चालक दो घरों की बाउंडरी वॉल तोड़कर फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार दोपहर बाद करीब 3.15 बजे की है। घर की मालकिन नेहा अरोड़ा ने बताया कि वह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान नंबर 5809 में परिवार समेत रहती हैं। दोपहर को वह अपने घर में थी। इसी बीच उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक तेजरफ्तार कार उनके घर की बाउंडरी को टक्कर मारते हुए साथ वाले मकान नंबर 5810 से जा टकराई। इससे दीवार का कुछ हिस्सा ढह गया। लोगों को जमा होते देख कार चालक मौके से फरार हो गया, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद थोड़ी ही देर में शिकायतकर्ता की रिश्तेदार सेक्टर-40 में किसी काम से जा रही थी तोउसने रास्ते में दीवार को टक्कर मारने वाली उसी कार को देखा। दो युवक कार की स्टपनी बदल रहे थे। इसके बाद मामले की सूचना दोबारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिमाचल नंबर की कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है घटना के समय चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें