पंचकूला। हाल ही में रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म ‘नानका मेल’ के प्रमोशनल सांग में पंचकूला के रेनबो लेडीज क्लब की महिलाएं भी नजर आएंगी। जिन्होंने इस सांग में भाभी का रोल अदा किया है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में रामगढ़ के पास हुई है। क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं आयोजक ज्योति सहगल ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में आने वाली इस पंजाबी मूवी में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर रोशन प्रिंस एवं एक्ट्रेस रुबीना बाजवा हैं। फिल्म में रेनबो लेडीज क्लब की कुछ महिलाओं को भी शूटिंग के दौरान मौका दिया गया है।
ज्योति सहगल ने बताया कि जाने माने पीएसर प्रोडक्टीन के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा द्वारा क्लब की महिलाओं को यह प्लेटफार्म मुहैया करवाया गया। इस फिल्म के सारे गाने प्रमोद द्वारा ही डायरेक्ट किए गए हैं। क्लब की महिलाओं के लिए यह पांचवां शूट है। इससे पहले भी वह कई तरह के सांग में शूट कर चुकी हैं। प्रमोद शर्मा ने बताया कि फिल्म का कंसेप्ट फैमिली स्टोरी है। जिसमें कॉमेडी, इमोशंस, लव स्टोरी एवं ड्रामा है। इस फिल्म में 50 से अधिक स्टार कास्ट हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे भी हैं। यह फिल्म नानका परिवार के ऊपर है। प्रमोद ने बताया कि उन्हें इस इंडस्ट्री में 15 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और अब तक हजारों गाने डायरेक्ट कर चुके हैं। ज्योति ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर प्रमोद के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। यह राणा के साथ पहला शूट था लेकिन उन्हें और उनकी टीम को काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। क्लब की प्रधान पूनम सहगल ने बताया कि वे समय-समय पर क्लब की महिलाओं को अलग-अलग तरह के मौके देती रहती हैं जिससे उनका टैलेंट बहार आए। पूनम एवं ज्योति सहगल ने क्लब की पूरी टीम की तरफ से ‘नानका मेल’ फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।