फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में काउंसिल लगाएगी 14 नए ट्यूबवेल, बनाएगी 8 नई टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ में वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश किया गया। बजट बैठक की अध्यक्षता काउंसिल प्रधान अंजू चंद्र ने की। नगर काउंसिल खरड़ का वर्ष 2018-19 में सरकार द्वारा 50.26 करोड़ का बजट पास किया गया था जिसके समक्ष नगर काउंसिल खरड़ को 31 मार्च 2019 तक 55.98 करोड़ रुपये की आमदन हुई थी। वर्ष 2019-20 के लिए नगर काउंसिल खरड़ ने 57.00 करोड़ रुपये आमदन का लक्ष्य रखा था परंतु पंजाब सरकार ने 52.96 करोड़ रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन

बजट बैठक के साथ ही हुई आम बैठक में हाउस द्वारा शिवा एनक्लेव खानपुर, आस्था एनक्लेव-2, स्काई लार्क कालोनी के अंदर लगे ट्यूबवेलों को चालू हालत में ही नगर काउंसिल को अपने अधीन लेने की मंजूरी दी गई। शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 14 नए ट्यूबवेल लगाने तथा कम प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए आठ नई पानी की टंकियां बनाने, महाराजा अज्ज सरोवर को सैर सपाटा विभाग द्वारा विकसित करने के लिए एनओसी का प्रस्ताव भी पास किया गया।
शहरवासियों को राहत देने के लिए लाल डोरे के अंदर नक्शा फीस कम करके सौ गज तक का रिहायशी मकान बनाने के लिए पंजाब सरकार के रेटों की 25 प्रतिशत तथा सौ गज तक के व्यापारिक प्लाटों के नक्शे की फीस 50 प्रतिशत ली जाएगी। बैठक में क्रिश्चियन भाईचारे को कब्रिस्तान के लिए जगह देने का प्रस्ताव भी पास किया गया और इस जगह को क्रिश्चियन भाईचारे के सभी ग्रुप उपयोग में ले सकेंगे। नया ट्रैक्टर खरीद करने, खाद तैयार करने के लिए मशीन खरीद करने, कीटनाशक दवा खरीद करने समेत इंजीनियरिंग ब्रांच द्वारा तैयार की गई अन्य योजनाओं को भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 124 में विकसित की गई कालोनियों में विकास कार्य बंद करवाने के प्रस्ताव को स्थगित रखा गया। बैठक में कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा, एसडीओ हरप्रीत सिंह भयौरा, एसओ राजेश कुमार, हरदर्शनजीत सिंह खटड़ा समेत नगर काउंसिल के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें