फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बंद हो गया पंजाब यूनिवर्सिटी का इंडिया कॉफी हाउस, मालिक बोले- सबने बहुत प्यार दिया

Tue, 02 Jul 2019 10:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडिया कॉफी हाउस के मालिक का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर के टॉप फ्लोर स्थित इंडिया कॉफी हाउस में आखिरकार ताला लग गया। सोमवार को पीयू के कई स्टूडेंट इंडिया कॉफी हाउस के मेनगेट पर लगा ताला देखकर वापस लौट गए। वहीं, 36 साल तक पीयू में कैंटीन चलाने वाले इंडिया कॉफी हाउस के ओनर जॉय कुरुविला को पीयू प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने कैफे के ओनर जॉय कुरुविला के पीयू में लंबे समय तक किए गए सेवा की सराहना की। डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर ने पीयू के प्रति जॉय की प्रतिबद्धता और पूर्व छात्रों, फैकल्टी, स्टाफ और कॉफी हाउस जाने वाले छात्रों के प्रति उनकी सेवा और प्यार की सराहना की।

कुरुविला ने भी प्यार और सम्मान देने के लिए एक-एक कर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कॉफी हाउस में उन्होंने तीन पीढ़ियों की सेवा की है और सभी के साथ उनके आज भी काफी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल के जॉय कुरुविला ने वर्ष 1983 में पीयू के स्टूडेंट सेंटर के टॉप फ्लोर पर साउथ इंडिया कॉफी हाउस की स्थापना की थी, तब से लेकर वहां पर उन्होंने कॉफी हाउस चलाया लेकिन स्टूडेंट सेंटर के नीचे कई दुकानें खुल जाने की वजह से जॉय को बीते कई सालों से घाटा हो रहा था।

नीचे ही सभी सुविधाएं मिलने के कारण बहुत कम स्टूडेंट इंडिया कॉफी हाउस जाते थे, जिसकी वजह से उन्होंने कॉफी हाउस को बंद करने का फैसला किया और 30 जून को एग्रीमेंट खत्म होते ही कॉफी हाउस पर ताला लग गया। अब पीयू प्रशासन ने इंडिया कॉफी हाउस की जगह दूसरे विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें