फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और किशोरी हुई लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित भैंसा टिब्बा में बतौर पीजी में रह रही 24 वर्षीय एक युवती 28 जून की शाम से लापता है। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं लगा तो बहन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन नैन्सी शर्मा पहले मोहाली में रहती थी। लेकिन एक सप्ताह पूर्व से एमडीसी, भैंसा टिब्बा में रह रही थी। नैन्सी की रूम मेट ने बताया कि वह 28 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे से पीजी से निकली थी लेकिन फिर नहीं लौटी। रूम मेट के मुताबिक 30 जून की सुबह से नैन्सी का मोबाइल स्विच ऑफ है। शिकायत पर थाना मनसा देवी पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन उसका फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में गांव हरीपुर स्थित कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर सीखने गई 16 वर्षीय एक किशोरी को किसी अज्ञात ने अगवा कर लिया है। पिता ने बेटी की तलाश के काफी प्रयास किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दसवीं कक्षा पास करने के बाद उनकी बेटी गांव के ही एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती थी। 29 जून की दोपहर करीब ढाई बजे भी वह कंप्यूटर सीखने गई थी लेकिन उसके बाद से गायब है। पिता ने बताया कि बेटी का मोबाइल भी घर पर ही है। पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी को किसी द्वारा अगवा किया गया हो सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बेटी की तलाश के लिए उसके कद काठी समेत संबंधित अन्य जानकारियां दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन उसका फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें