फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट सहित दो जगहों से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेना के जवान की बुलेट चोरी मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बतौर सेना में तैनात सूबेदार नरिंद्र सिंह ने शिकायत दी है कि वह सिख रेजीमेंट में तैनात है। सूबेदार ने अपने घर के सामने बुलेट खड़ी की थी। रात को घर के बाहर से बुलेट चोरी हो गई। जब वह सुबह उठे तो उन्हें यह बात पता चली। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उन्हें बुलेट नहीं मिली। इस पर उन्होंने बुलेट चोरी होने की शिकायत चंडीमंदिर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सेक्टर -6 स्थित शक्ति भवन के पास पड़ने वाले पार्क से बाइक चोरी हो गई। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ईश्वर चंद्र ने बताया कि वह न्यू जनकपुरी अंबाला छावनी का रहने वाला हूं। 17 जून को अपने दफ्तर के काम से पंचकूला शक्ति भवन आया था। सेक्टर -6 पार्क के पास बाइक खड़ी करके वह कैंटीन में खाना खाने चले गए थे। जब वह खाना खाकर बाहर आए तो उनकी बाइक नहीं मिली। अपने स्तर पर खोजबीन की। खोजबीन करने के बाद उन्होंने सेक्टर -5 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, बेटे को स्कूल छोड़ने गए पिता की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-16 निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह 26 जून को सुबह आठ बजे सेक्टर-15 भवन विद्यालय स्कूल छोड़ने गए थे। बाइक बाहर खड़ी कर वह अंदर चले गए। जब वह 15 मिनट बाद बाहर आए तो बाइक चोरी हो गया था। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर -14 थाने की पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें