फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः चंडीगढ़ में अब सुखना लेक में लहरों के बीच उतरेगा बड़ा क्रूज, 80 लोग कर सकेंगे सैर

विज्ञापन
सुखना लेक चंडीगढ़ में खड़ा क्रूज
विज्ञापन
सुखना लेक की लहरों के बीच शहरवासी अब परिजनों के अलावा रिलेटिव और मित्रों के साथ एक ही क्रूज पर पार्टी सकेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज कारपोरेशन एक बड़ा क्रूज लाने जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख है। इसमें आराम से करीब 80 लोग बैठ सकेंगे। हालांकि सिटको के पास अभी एक छोटा क्रूज है, जिसमें 20 लोग बैठ पाते हैं।
विज्ञापन


शहरवासियों के साथ ही आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का सपना रहता है कि वह सुखना लेक मेें लहरों के बीच रात के समय अपने परिजनों और मित्रों के साथ पार्टी कर सकें। इसको लेकर कई बार सिटको को लोगों ने सुझाव भी दिए हैं। इससे पहले भी कई बार सिटको लोगों को एक साथ लेक में सैर कराने के साथ ही पार्टी कराने पर विचार कर चुका है लेकिन अब सिटको ने लोगों को यह सुविधा देने का मन बना लिया है।

यही वजह है कि सिटको जल्द ही एक बड़ा क्रूज लेने जा रहा है। क्रूज लेने की डील तो लगभग फाइनल हो जाती लेकिन सिटको अभी यह तय नहीं कर पा रहा है कि इसे खुद हैंडिल किया जाए या फिर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाया जाए। सिटको सूत्रों की मानें तो इस पर जल्द ही निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन


टाइमिंग बढ़ाने की चल रही बात
अभी सिटको लेक पर एक क्रूज चला भी रहा है, जिसमें तकरीबन 20 लोग एक साथ बैठकर घूम सकते हैं। अभी यह क्रूज रात 8.30 बजे तक लेक में लोगों सैर करा है। इसकी टाइमिंग बढ़ाने की बात चल रही है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया क्रूज
आने वाला नया क्रूज बड़ा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आसानी करीब 80 लोग सैर करने के साथ पार्टी कर सकेंगे। क्रूज की खास बात यह होगी कि इसमें लाइटिंग के साथ लाइट म्यूजिक का आनंद भी लोग उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें