फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमेड सेंटर में मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दवा के अभाव में किसी मरीज की मौत न हो। सस्ते दामों पर सभी दवाएं एक ही जगह मरीजों को उपलब्ध हो जाएं। इसे देखते हुए शहर में पहला जनमेड स्टोर खुलने जा रहा है। जहां मरीजों को 15 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर दवाइयां मिल सकेंगी। खास बात यह है कि बड़े ब्रांड की महंगी दवाइयां यहां सस्ते रेट पर मिलेंगी। कैंसर वाले इंजेक्शन इस स्टोर से 2 से 3 हजार में खरीदें जा सकेंगे।
विज्ञापन

सत्य साईं श्री आर्गेनाइजेशन में ट्रस्टी एवं पुणे सिम्बोयिसिस यूनिवर्सिटी में एकेडमिक डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके डॉ. साजन शर्मा ने सर्व ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के 40 शहरों में उनकी जनमेड स्टोर खोलने की योजना है, जिसमें से पहला चंडीगढ़ सेक्टर-44 में खोला गया है, जबकि दूसरा पुणे और बंगलूरू में लाइनअप है। इसके अलावा पैन इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के तहत इस आर्गेनाइजेशन की ब्रांच कनाडा, यूएस और दुबई में भी होगी। इसके अलावा यह फाउंडेशन निर्धन कन्याओं के विवाह के साथ गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देने का काम करेगा।
रविवार को ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन की ओर से खुलने वाले देश के पहले इस जनमेड स्टोर के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर प्रेसिडेंट नगर काउंसिल पट्टी सुरिंद्र कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 से ज्यादा सोशल वर्कर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें