पंचकूला। ड्रीम मेकर्स एनजीओ की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को अवार्ड दिया गया। ड्रीम मेकर्स उन महिलाओं की सराहना करते हुए संगठन द्वारा की गई एक बड़ी पहल है जो किसी ना किसी तरीके से समाज के लिए काम कर रही हैं। अमिता मरवाहा ने कहा कि जब आप काम करते हैं और आपको इसके लिए सराहना मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि यह हमें अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित करता है।
ये कार्यक्रम गुमनामी में समाज के लिए काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के लिए आवश्यकता है और उन्हें ढूंढना और उनकी सराहना करना हमारा मौलिक कर्तव्य है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना की ब्रांड एंबेसडर वीना अरोड़ा ने पंचकूला की अमिता मरवाहा को सुपर वुमन अवार्ड 2019 देकर सम्मानित किया। वीना अरोड़ा ने अमिता मरवाहा द्वारा गरीब बच्चों एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन रमेश लूथरा और भरत लूथरा की टीम की ओर से किया गया था।