चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्रों को एक स्पेशल चांस देने की मांग को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के पीयू इकाई के अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थियों किसी भी सेमेस्टर में यदि फेल हुए हैं, उन्हें स्पेशल चांस देकर उनके एग्जाम करा दिए जाएं। उन्हें अलग से एक साल तक न पढ़ाया जाए। एक साल उनकी पढ़ाई में और बर्बाद होगा। उन्होंने कहा, पीयू स्पेशल चांस देगा तो हजारों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। छात्रों के भविष्य को ध्यान में नहीं रखा गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। वहीं, पदाधिकारियों ने कहा कि अभी कई एग्जाम के परिणाम नहीं आए हैं और पीजी कक्षाओं के एडमिशन लेने की आखिरी तिथि दस जुलाई है, यह तिथि बहुत पास है। तमाम विद्यार्थी आवेदन करने में असमर्थ होंगे। ऐसे में यह तिथि 15 जुलाई कर दी जाए। उसके बाद पदाधिकारियों ने वीसी को ज्ञापन दिया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष गुरकीरत सिंह पन्नू, सचिव गालव, चैतन्य आदि मौजूद रहे।