फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के निस्तारण प्लांट के लिए प्रशासन से जमीन मांगेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मृत जानवरों का निस्तारण प्लांट लगाने के लिए निगम अब प्रशासन से दूसरी जगह की मांग करेगा। लोगों और पार्षद फरमिला के विरोध के बाद सदन की बैठक में यह तय किया गया कि डड्डूमाजरा में यह प्लांट नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए चीफ आर्किटेक्ट से दूसरी जगह की मांग की जाएगी। कमिश्नर केके यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान में नंबर बढ़ाने के लिए यह प्लांट लगना जरूरी ह, इसलिए जल्द दूसरी जगह खोजनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मेयर राजेश कालिया ने कहा कि वीरवार को डड्डूमाजरा में आमसभा में शामिल होने गया था। लोगों ने अपनी समस्याएं बताई थीं। डंपिंग ग्राउंड में कई नियम व शर्तें होने केबावजूद वहां लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट में बेशक कई नियम होंगे, लेकिन उन्हें डर है कि डंपिंग ग्राउंड की तरह धोखा न हो जाए। वहीं, पार्षद फरमिला ने भी इसका विरोध किया। उसकेबाद तय हुआ कि प्लांट के लिए चीफ आर्किटेक्ट से बात कर दूसरी जगह देखी जाएगी।

संसद में आया प्रस्ताव, हमारे ऊपर दवाब
कमिश्नर केके यादव ने कहा कि संसद में यह प्रस्ताव आया है कि स्मार्ट सिटी में मृत जानवरों के निस्तारण के लिए प्लांट लगना आवश्यक है। वहां से बार-बार पूछा जाता है कि अब तक क्या किया गया है, इसलिए प्लांट को हर हाल में जल्दी से जल्द लगाना होगा ताकि संसद में रिपोर्ट दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें