फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर निर्णय टला, 8 जुलाई को बैठक में होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सबसे महत्वपूर्ण पार्किंग के मुद्दे को लेकर सदन की बैठक में बातचीत नहीं हो सकी। पार्किंग कमेटी की 74 पेज की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद व पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि महज 10 मिनट में इस रिपोर्ट को पढ़ना नामुमकिन है। इसके लिए अलग से मीटिंग बुलाई जाए। इस पर कमिश्नर ने सहमति जताते हुए कहा कि 8 जुलाई को सभी पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

देवेश मोदगिल ने कहा कि पार्किंग शहर का प्रमुख मुद्दा है। इसे जल्दबाजी में पास करना ठीक नहीं है, पहले भी जल्दबाजी के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी हुई थी। वहीं, रेट को लेकर भी काफी विवाद हुआ था, इसलिए इस पर बैठकर चर्चा करना जरूरी है, जिससे एक अच्छी रणनीति से पार्किंग व्यवस्था लागू कर टेंडर दिए जा सकें और टेंडर लेने वाली कंपनी के लिए सख्त नियम बनाए जा सकें। 8 जुलाई को मेयर और कमिश्नर के नेतृत्व में बैठक कर इस पर बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें