फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर किसान माचिस नहीं, मशीन चलाएं: ओपी धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश के किसान खेतों पर माचिस नहीं बल्कि मशीन चलाएं। यह कहना है कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का। वह शुक्रवार को सेक्टर-21 कृषि भवन में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सूचना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सूचना रथ सेक्टर 21 चलकर पूरे हरियाणा में जाएगा और कृषि से जुड़ी जानकारियां शहर-शहर, गांव-गांव में देगा। कृषि मंत्री ने कहा कि इसका मकसद फसल अवशेषों के प्रबंधन पर जागरूक करना है और इससे किसानों की जमीन के जीवाणुओं को और वातावरण को बचाना है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के प्रयास से ही सूचना रथ शुरू किया गया है। सूचना रथ कृषि विभाग से जुड़ी स्कीमें व जानकारी भी देगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के सूचना रथ की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ाई जाएगी। हर जिले में एक रथ बनाए जाएंगे। अभी तीन रथ से शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर एग्री स्कोप नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सबसे प्रभावी संदेशवाहक की भूमिका अदा कर सकते है इसलिये इस प्रचार अभियान में विद्यार्थियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी लेवल पर कक्षा 5 से 8 तक पेंटिंग तथा 8 से 12 तक पेंटिंग, स्लोगन, कविता लेखन व भाषण प्रतियोगिता आदि करवाई जायेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 500 रुपये तथा अन्य बच्चों को प्रोत्साहित एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सीड पेंसिल पुरस्कार के रूप में दी जायेंगी। इस पेंसिल का प्रयोग करने के बाद विद्यार्थी, पेंसिल के साथ लगे इस बीज को जहां भी लगाएंगे, वहां पौधे पनपेंगें व पर्यावरण बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस सीड पेंसिल के पीछे तुलसी का बीज लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें