फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धि विनायक और महालक्ष्मी मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर पूजा स्थल बोर्ड परिसर में दो और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वीरवार को विधि विधान से मंदिर में महालक्ष्मी माता और सिद्धि विनायक की मूर्ति को स्थापित किया गया। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, बोर्ड के सीईओ एसपी अरोड़ा भी मौजूद थे। इस मंदिर के निर्माण एवं मूर्ति स्थापना का पूरा खर्च समाज सेवी अल्का एवं भूपिंद्र गोयल तथा डॉ. नरेश मित्तल एवं रेखा मित्तल की ओर से उठाया गया। सुबह 8 बजे माता मनसा देवी गौधाम में पूजा, उसके बाद गौधाम से परिक्रमा और शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे सिद्धि विनायक और महालक्ष्मी की मूर्ति मंदिर में पूरे विधिविधान से स्थापित की गई। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर कुसुम कुमार गुप्ता, एसपी सिंगला, शाम लाल बंसल, दीपक बंसल सहित बोर्ड के सदस्य एवं मंदिर के पंडित भी मौजूद थे। डॉ. नरेश मित्तल एवं भूपिंद्र गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मंदिर का पूरा रखरखाव पूजा स्थल बोर्ड की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें