फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लाख ठगने की आरोपी रश्मि नेगी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 34 लाख की ठगी करने की आरोपी रश्मी नेगी को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। यह फैसला जिला अदालत ने वीरवार को पेशी के दौरान सुनाया। मामला अगस्त वर्ष 2018 का है। कुरुक्षेत्र निवासी अंकुर सैनी ने रश्मि नेगी के खिलाफ सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत की थी। आरोप था कि रश्मी नेगी सेक्टर-34 में ड्रीम ग्लोबल कंसल्टेंट्स के नाम पर इमीग्रेशन फर्म चला रही हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर उन्होंने 34 लाख रुपये, पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट जमा करवाए थे। इसके बाद फर्जी वीजा देकर रश्मी नेगी ने न तो पैसे लौटाए और न ही उन्हें विदेश भेजा। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी नेगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी और इमीग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज किया था। इसके अलावा 15 अन्य पीड़ित भी सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें