फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीआई रीडर के बेटे ने बॉडी बिल्डिंग में यूएएस में लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ डीआईजी के रीडर राजेंद्र वालिया के बेटे भरत वालिया ने यूएसए में आयोजित मसलमेनिया 2019 चैंपियनशिप में मिस्टर यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीतकर चंडीगढ़ पुलिस और देश का नाम रोशन किया है। खिताब मिलने के बाद भरत वालिया ने इंडिया का तिरंगा लहराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूएसए के मियामी में 22 जून को हुआ था। प्रतियोगिता में स्पेन, कोरिया, चीन, यूरोप समेत अन्य कई देशों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीआईजी डा. ओम प्रकाश मिश्रा के रीडर राजेंद्र वालिया का कहना है कि उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका सपना था कि बेटा भरत इस मुकाम तक पहुंचे। बेटे को खिताब मिलने पर उन्हें बेहद खुशी है। भरत को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। उसने इसके लिए दिन-रात मेहनत की है। उसने इससे पहले भी कई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। इसमें वह मिस्टर चंडीगढ़, मिस्टर इंडिया के अलावा अन्य प्रतियोगिता जीत चुके हैं।

1 जुलाई को होगी वापसी
भरत वालिया ने बताया कि खिताब जीतने के बाद उन्हें बेहद खुशी है। वह 18 जून को चंडीगढ़ से यूएसए मियामी में आयोजित मसलमेनिया 2019 में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने जीत का श्रेय अपने परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को वापस इंडिया पहुंच जाएंगे। उनका कहना है कि वह लगातार अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भविष्य में और बेहतर कर सकें।
विज्ञापन


रहें हरदम फिट
भरत वालिया का कहना है कि युवाओं को सबसे पहले जागरूक होना चाहिए। इंडिया लौटने पर वह स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को बेहतर टिप्स देना चाहते हैं। युवा अच्छा से अच्छा खाना खाएं। इससे वह खुद अपने हेल्थ का ख्याल रखकर फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें