फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को कोठी बेचने का झांसा देकर ठगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 के मकान नंबर-1352 निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में पंचकूला के सेक्टर-9 निवासी गौरव कौशल, राज कृष्ण और केवल कृष्ण आनंद हैं। शिकायतकर्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों से वह और उनकी पत्नी का बिचौलिए रहे वरुण स्वामी बी के माध्यम से संपर्क हुआ। आरोपियों ने उन्हें सेक्टर-9 की कोठी नंबर- 559 को बेचने का झांसा दिया। पूरी कोठी की खरीद के लिए उनका आरोपियों से 2 करोड़ 13 लाख व 51 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने उन्हें अपने विश्वास में लेकर उनसे 12 दिसंबर 2018 को सेल एग्रीमेंट किया। बयाने के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल ने आरोपियों को पांच लाख रुपये भी दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के तैयार किए दस्तावेजों के फर्जी होने का उन्हें बाद में पता लगा। बकौल शिकायतकर्ता उन्हें बाद में पता लगा कि सेक्टर-9 की उक्त कोठी की सेल डीड एनएसी निवासी किसी अनिल गोयल के पक्ष में भी बनाई गई थी। इसके लिए आरोपी गौरव कौशल को एक कानूनी नोटिस भी जारी किया गया था। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को अंधेरे में रखकर उनसे धोखाधड़ी की थी। शिकायतकर्ता ने डीसीपी पंचकूला को आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी गौरव कौशल को पांच लाख रुपये पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित एसबीआई से आरटीजीएस के माध्यम से दिए थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2019 को उन्हें और उनकी पत्नी को एक वकील रविंद्र एन शर्मा के जरिये आरोपी गौरव कौशल की तरफ से कानूनी नोटिस मिला था। इस नोटिस में उन्हें कहा गया कि नोटिस प्राप्ति के बाद तीस दिन के भीतर यदि वह राशि नहीं देते हैं तो उनके बयाने के पांच लाख रुपये की राशि खत्म मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें