फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटकर सहायक प्रोफेसरों ने जारी रखी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सहायक हिंदी प्रोफेसर नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इससे पहले गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटा गया। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे चयनित सहायक प्रोफेसर हिंदी ने झोपड़-पट्टी में रहने वाले शिक्षा से महरूम गरीब मजदूरों व विस्थापन पीड़ित बच्चों में शिक्षा का महत्व बताकर समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल आदि जरूरी स्टेशनरी की सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर हिंदी नियुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार नौ दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 2017 में चयनित 112 सहायक प्रोफेसर हिंदी सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए जन- जागरूकता अभियान द्वारा नि:स्वार्थ सेवा का संदेश दे रहे हैं। क्रमिक भूख हड़ताल पर डॉ. धर्मवीर लांग्यान, राजेश सिंहमार, डॉ. अनिल कुमार, सुमन कुंडू एवं डॉ. नरेश कुमार बैठे हैं। जगबीर दुहन ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार सहायक प्रोफेसर की भर्ती में लिखित परीक्षा शुरू कर, पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा बिना पर्ची व खर्ची के गरीबों की बेटियों व किसानों के बच्चों को नौकरी देकर न्याय की नई नजीर पेश की है।
संघर्ष समिति के संयोजक सुनील थुआ ने कहा कि जन जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार को झोपड़-पट्टी में रहने वाले गरीब वंचित बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारी सरकार से मांग है जल्द से जल्द उचित पैरवी करके हमें नियुक्ति दिलाएं धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान श्रवण जांगड़ा व उनकी टीम, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्र नेता,राज्य नेता विनोद गिल व विजय भी पहुंचे। साथ ही हसला से हरदीप सिंह, जय सिंह व अनिल कुमार ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर नरेश सिसवाल, डॉ. राजेश दीक्षित, कुलदीप सिंह, नरेश सिसवाल, डॉ. निर्मल सिंह, दिनेश शर्मा, रवीन्द्र कुमार, रामेश्वर सिंह, अनुज( पूनम यादव), डॉ. रितू, राजेश, संदीप कुमार, अनिल धारणिया, डॉ. राकेश, डॉ. सुमन कुंडू सहित सभी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें