फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा परिवार, लाखों रुपये के गहने चुरा कर चोर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव हंगोला में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात को एक घर को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर फरार हो गए। हंगोला वासी पीड़ित कर्मचंद पुत्र करता राम ने बताया कि सोमवार रात को उनका परिवार घर के आंगन में सोया हुआ था। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दीवार फांद कर घर में घुसे और घर के अंदर रखी पेटी, ट्रंक, अलमारी आदि के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर फरार हो गए। लेकिन घर के आंगन में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को चोरी की भनक सुबह 5 बजे लगी, जब वे बिस्तर से उठकर घर के अंदर गए तो उन्होंने घर में बिखरा सामान और ताले टूटे देखे। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग उनके घर में जमा हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत थाना रायपुररानी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। चोरी की यह पहली घटना नहीं है, अपितु इससे पहले भी गांव हरिपुर, मौली, नटवाल, टोडा सहित कई गांवों में भी शातिर चोर गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है लेकिन उसका भी पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण प्रदीप कुमार, दीपा, रामकुमार व चमन लाल आदि ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और डर के साए में जी रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं यह शातिर चोर गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देते समय उन पर सोते हुए हमला न कर दे। इसलिए उन्हें पूरी-पूरी रात जागना पड़ रहा है। वहीं एक महीने में चोरी की इतनी घटनाएं होने के बावजूद शातिर चोर गिरोह का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी एक सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें