पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित शोरूम नंबर 326 को खाली करवा कर अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं लंबे समय से बंद पड़े इस शोरूम में अवैध रूप से रह रहे झुग्गी-झोपड़ी वालों को भी बाहर निकाल दिया। यह कार्रवाई एचएसवीपी के जेई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि एडमैक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फर्म को यह शोरूम अलॉट किया गया था। जिसने विभाग को करीब नौ करोड़ रुपये का भुगतान करना था। लेकिन किन्हीं कारणवश फर्म बकाया राशि जमा नहीं करवा पाई और उसे उक्त नंबर के शोरूम को सरेंडर कर दिया। इसके बाद आज विभाग के जेई गुरनाम सिंह ने शोरूम को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।