फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख युवक को गोली मारने का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार नोर्थ पार्क के पार्किंग स्थल पर बीते रविवार की रात करीब 12 बजे पिट रही लड़की को बचाने गए एक युवक को गोली मारने के आरोपी जीरकपुर निवासी सिविल इंजीनियर अनूप जिंदल को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से रिवाल्वर का लाइसेंस बरामद करने समेत यह पता लगाने के लिए कि उसके पास रिकवर किए हथियार का ही लाइसेंस है या किसी अन्य हथियार का है, कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से वेपन का लाइसेंस रिकवर करने के प्रयास में है। गौरतलब है कि बीते रविवार को नॉर्थ पार्क के पार्किंग स्थल पर एक युवक किसी लड़की की पिटाई कर रहा था। यह देख कुछ दूरी पर मौजूद पटियाला निवासी फतेह सिंह वहां गया और युवक से ऐसा करने का कारण पूछा। लड़की ने भी फतेह सिंह को उनका झगड़ा नहीं होने की बात कही थी। लेकिन उनके बीच किसी बात पर बहस हुई और झगड़ा बढ़ गया। पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने भी दोनों पक्षों का झगड़ा रूकवा कर एक बार उन्हें वहां से भेज दिया था। उस दौरान फतेज सिंह के साथ कारों से वहां पहुंचे उसके दोस्त एवं गुरुद्वारा नाडा साहिब के सेवादार जगविन्द्र सिंह उर्फ बंटी समेत मनीमाजरा निवासी सैंडी, अमृतसर निवासी सुख और दीप सिंह भी मौजूद थे। दोबारा झगड़ा होने पर आरोपी अनूप जिंदल ने फतेह सिंह पर दो राउंड फायर किए। एक गोली फतेह सिंह के सर के समीप से निकली। तो दूसरी गोली उसके कंधे के समीप छाती से आर-पार हो गई थी। फिलहाल फतेह सिंह पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी अनूप पर आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें