चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज पीयू के 128 विद्यार्थियों को नौकरी मिली। कई बड़ी कंपनियां कैंपस पहुंचीं। इंटरव्यू समेत कई चरणों से विद्यार्थियों को गुजरना पड़ा। छात्रों को लाखों रुपये का पैकेज दिया गया। माउंट मेरू समूह समेत 44 कंपनियों ने यहां प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यहां छात्रों को पांच लाख से लेकर 16 लाख तक का पैकेज ऑफर किया गया। 12 लाख के पैकेज का ऑफर जारो एजुकेशन ने स्टूडेंट्स को दिया। पांच छात्रों को प्रैक्टो के साथ 9 लाख के पैकेज में करार हुआ और छह छात्रों को महिंद्रा फाइनेंस ने छह लाख पैकेज के साथ नौकरी के लिए चुना। 10 छात्रों को एचडीएफसी लिमिटेड ने 5.5 लाख के पैकेज पर रखा। विभाग निदेशक प्रो. उपासना जोशी सेठी ने बताया कि छात्रों को कई कंपनियों ने अच्छे पैकेज दिए हैं। यह सभी की मेहनत का परिणाम है। छात्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। छात्र कंपनियों की इच्छा के मुताबिक प्रदर्शन किए। उन्होंने बताया कि आगे भी प्रयास जारी रहेेंगे ताकि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में नौकरी मिले।