फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशस गए परिवार के घर से चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चोर गिरोह गर्मियों की छुट्टियों का पूरा फायदा उठा रहे हैं। वे पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए शहर में एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई मात्र जांच तक ही अटक जाती है। वहीं, चोरी के एक मामले में तीन दिन बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। चोर गिरोह के सदस्य सेक्टर-23 के मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और कैश चोरी कर फरार हो गए। हालांकि चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 मकान नंबर 834 निवासी शशि राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में काम करती हैं और उनके पति अपने बिजनेस में बिजी थे। वह मकान में अपने बेटे के साथ रहती हैं। 12 जून को घर में ताला लगाकर वह मॉरिशस गई थीं, लेकिन जब 20 जून शाम को घर लौटीं तो देखा कि मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और खिड़की की ग्रिल व शीशा भी गायब है। उन्होंने बताया कि चोर दो सोने की चूड़ियां, दो चैन, एक नत्थ, दो बालियां, दो अंगूठी, चांदी की पायल, छह हजार कैश और दो फोन चुरा कर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल थाना चंडीमंदिर पुलिस को दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें