फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘सांवरी’ का मुहूर्त शॉर्ट हुआ शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। छोटा त्रिलोकपुर में हरियाणवी फीचर फिल्म ‘सांवरी’ का मुहूर्त शॉर्ट लिया गया। टुंडवाल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी लोक नर्तकी की प्रेम कहानी पर आधारित है। कहानी में कई सामाजिक विषयों को शामिल किया गया है। खेलों को भी इस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा इसमें सिचुएशनल कॉमेडी भी भरपूर है। आने वाले दिनों में पंचकूला और चंडीगढ़ के अलावा आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के दिसंबर महीने तक रिलीज होने की संभावना है। दिनेश टुंडवाल इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैं। हीरो की भूमिका में नवजीत और हीरोइन की भूमिका में नैंसी नजर आएंगी। मुख्य कलाकारों में लीला सैनी, अनूप लाठर, सुनीता डाबर, प्रशांत शुक्ला, गुलशन वर्मा, मोनिका खटकड़, जोगिंद्र कुंडु व शिव कुमार शामिल हैं। शुक्रवार को फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट लीला सैनी, मोनिका खटकड़ व नैंसी पर फिल्माया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें