फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में पीयू की छात्रा से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा से कार सवार एक युवक ने छेड़छाड़ कर डाली। आरोपी ने सेक्टर-10 की मार्केट से घर लौट रही छात्रा की एक्टिवा के आगे अपनी कार लगा दी। फिर उससे बदतमीजी करने लगा। युवती ने आरोपी का विरोध किया और किसी तरह वहां से बचकर निकल गई। इसके बाद युवती ने भाई को फोन कर आपबीती बयां की। फिर युवती ने आरोपी कार सवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-11 में भाई के साथ बतौर किराएदार रहती है। बताया कि बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह भाई के साथ खाना खाने के लिए स्कूटर से सेक्टर-10 की मार्केट में पहुंची थी। मार्केट में उनका एक जानकार उन्हें मिला। फिर युवती का भाई वहां से जानकार के साथ चला गया। इसके बाद युवती स्कूटर पर सवार होकर घर के लिए चल पड़ी। लेकिन जब वह तवा चौक से सेक्टर-11 की सड़क पर जाने लगी तो काले रंग की कार के एक चालक ने उसे रुकने का इशारा किया। युवती उसे नजरअंदाज कर आगे जाने लगी तो कार चालक ने पीछा शुरू कर दिया। जब युवती सेक्टर-11 के मकान नंबर-463 के समीप पहुंची तो कार चालक नेे उनके एक्टिवा के सामने कार लगा दी। फिर वह कार से नीचे उतरकर युवती से बदतमीजी करने लगा। युवती अपना बचाव कर वहां से अपने कमरे पर पहुंची। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें