पंचकूला। खैर के पेड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को अरेस्ट किया है। थाना पिंजौर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मोहाली के थाना नयागांव के अंतर्गत गांव टांडा करोल निवासी मांगा सिंह है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इससे पहले खैर के पेड़ काटकर चोरी के आरोप में ही पुलिस चोकीमड़वाला की टीम ने पिंजौर के गांव करनपुर निवासी मुकेश को अरेस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 क्विंटल खैर कीलकड़ी, एक एक्टिवा और 35 हजार रुपये कैश रिकवर किए थे। थाना पिंजौर पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड भी हासिल किया था।