फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर पर हुई मामूली नोकझोंक में पत्नी से मारपीट करने के आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोपी पति सेक्टर-19 निवासी महिंदर सिंह है। जबकि आरोपी ससुर शिव सिंह बिष्ट है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ की। हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका फूड पाइप का ऑपरेशन भी हुआ था और आरोपियों ने उन्हें उसी जगह मारा। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था वह घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। ससुर ने कमरे में आकर कूलर उठाना चाहा तो महिला ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस बात पर उनके बीच मामूली नोकझोंक हुई। आरोप हैं कि इसके बाद ससुर ने बहू से मारपीट कर डाली। महिला का पति भी कमरे में आया तो उसने भी पत्नी के पेट में मुक्का मारा और ससुर ने बहू के पेट में लात मारी। पेट में तेज दर्द होने से महिला फर्श पर गिर पड़ी। सेक्टर-19 चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुुंचे थे। महिला का भाई भी वहां पहुंचा था। घायल को सिविल अस्पताल-6 से जीएमसीएच-32 रेफर किया गया था। पीड़िता ने आरोपी ससुर पर बुरी नजर रखने और आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें