फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में टैलेंट सर्च करने पहुंचे ओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में फुटबॉल की प्रतिभाएं जबरदस्त हैं। रीजन के फुटबॉलर्स ने हमेशा अपनेआप को अच्छे स्तर पर साबित किया है। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर ओसी आर्डिलेस ने शुक्रवार को यह बात कही। आर्डिलेस अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप दिला चुके हैं और 1978 वर्ल्ड कप में उन्हें गोल्डन बूट का भी अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

ओसी पहली बार भारत दौरे पर हैं और वे इंग्लिश क्लब टोटेनहम स्पर्स की ओर से इंडिया में टैलेंट सर्च करने के लिए यहां आए हैं। ओसी आर्डिलेस ने कहा कि वे चार दिन से भारत में हैं। यहां का फुटबॉल टैलेंट कुछ अर्जेंटीना जैसा ही है। हमारे देश की तरह यहां भी ज्यादा अच्छे प्लेयर्स रूरल बेल्ट से ही होते हैं। यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है, वे स्ट्रांग हैं, स्टेमिना भी अच्छा हैं, ज्यादा देर तक मैदान पर खेल भी रहे हैं, हमें जरूरत है तो उन्हें अच्छी टेक्नीक देने की। आज गेम काफी बदल गया है और यहां के प्लेयर्स टेक्नीक में काफी पीछे हैं। हमें अगर उन्हें आगे लेकर जाना है तो उन्हें अच्छी टेक्नीक देनी होगी। इसमें अहम रोल कोच का होता है और हमें कोचेज को भी अपग्रेड करना होगा।

चंडीगढ़ का चैलेंज पूरा हुआ तो खुद को सफल मानेंगे
ओसी इंडिया में इंग्लिश क्लब टोटेनहम स्पर्स की ओर से फुटबॉल टैलेंट को प्रमोट करने के लिए आए हैं और उन्होंने इसकी शुरुआत चंडीगढ़ से की है। उन्होंने कहा कि इंडिया में फुटबॉल कई जगह पर अच्छी तरह से खेला जाता है, गोवा-बंगाल आदि इनमें से एक हैं। अगर हम वहां पर अपने सर्चिंग प्रोग्राम की शुरुआत करते तो काम थोड़ा आसान होता, लेकिन हम इसका आगाज चंडीगढ़ से कर रहे हैं। ये हमारे लिए थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन हम अगर ये चैलेंज पूरा कर पाते हैं तो हम खुद को सफल मानेंगे। यहां का फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है और इससे फुटबॉलर्स का अच्छा करने में हेल्प होगी।
विज्ञापन


सीएफए कर रही है टैलेंट हंट में मदद
टोटेनम स्पर्स के पंजाबी फुटबॉल प्रमोटर जोश संधू भी चंडीगढ़ आए हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन यहां पर अच्छा काम कर रही है और हमें भी उनका पूरा सपोर्ट मिल रहा है। उन्हीं के साथ मिलकर हमने इंडिया में टैलेंट हंट का आगाज किया है। हम चाहते हैं कि इस टैलेंट हंट से हमें अच्छे फुटबॉलर्स मिलें। हम यहां के यंग सॉकर स्टार्स को यूके भी लेकर जाएंगे ताकि वे दोनों तरफ की गेम का अंतर देखकर खुद को उसमें ढाल पाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें