पंचकूला। शहर के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-1 में नए सेशन से तीन नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें स्टूडेंट्स केे रोजगार परक बनाने के लिए यह कोर्स शुरू कर रहे हैं। कालेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने बताया कि इस बार तीन नए कोर्स शुरू किए जा रहे है। इसमें बीएससी फिजिकोलॉजी कोर्स शुरू होगा। इसमें 40 सीटें होगी। वहीं इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन कोर्स में 30 सीटें होगी। इसके अलावा बीएससी कंप्यूटर साइंस का कोर्स शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शुरू हो रहे तीनों कोर्स की फीस पांच से सात हजार रुपये की बीच रखी गई है। स्टूडेंट्स को रोजगार परक बनाने में यह अहम रोल अदा करें। इसमें स्टूडेंट्स को करियर बनाने का बेहतरीन मौका मिलेेगा।
शुरू हो गई है एडमिशन प्रक्रिया
सेशन 2019-20 में एडमिशन लेने के लिए कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट की ओर से ओवदन अंडर ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 28 जून तक फार्म भरे जा सकते हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स क ेलिए 29 जून शाम पांच तक आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-1 कॉलेज में जाकर भी फार्म भर सकते हैं। सभी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए कंप्यूटर लैब की भी स्टूडेंट्स केे सुविधा दी गई है। दो जुलाई को पहली और नौ जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। 16 जुलाई को अंतिम वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। 16 जुलाई से ही सेशन 2019-20 की क्लासेज शुरू हो जाएंगी। हरियाणा एजूकेशन डिपार्टमेंट के नियम के मुताबिक स्टूडेंट्स एक साथ पांच कॉलेजों में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह हो गया है बदलाव
जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स अब जनरल कोटे के भीतर ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे का विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई स्टूडेंट्स फर्जी तरीके से जानकारी देगा तो उकस किसी भी चरण में एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा। कालेज में एडमिशन कैंसिल कराने के लिए स्टूडेंट्स को पहले उसी कालेज में जाना होगा, जहां पर उसने आवेदन किया है। स्टूडेंट्स को अच्छी तरह कालेज में ईआरपी में उसका प्रवेश रद्द करना होगा। स्टूडेंट्स का 12वीं का रोल नंबर आवेदन पत्र में दर्ज होते ही उसका नाम, पता व अन्य जानकारी खुद आ जाएगा। डीएचई ने इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई से 12वीं के पास स्टूडेंट्स का डाटा मांगा है। इससे स्टूडेंट्स को केवल अपने पांच कॉलेज व सब्जेक्ट्स का चयन करना होगा। इस प्रक्रिया से स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी।
एडमिशन के लिए लोग डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एच पर अप्लाई कर सकते हैं।
सेक्टर-1 गवर्नमेंट कालेज
बीकॉम -- 320
बीए -- 400
बीसीए -- 60
बीएससी नॉन मेडिकल -- 160
बीएससी मेडिकल -- 80
बीपीएड -- 60
पीजीडीसीए -- 60
एमए इकोनॉमिक्स -- 40
एमए साइकोलॉजी -- 60
एमए हिस्ट्री -- 30
एमए इंग्लिश -- 30
एमकॉम -- 60
एमए पॉलिटिकल साइंस -- 30
स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तीन नए कोर्स शुरू किए गए हैं। स्टूडेंट्स केे रोजगार परक बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रिंसिपल, सेक्टर -1 पोस्ट ग्रेजुएट कालेज