फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटों की बारिश से गर्मी से मिली राहत, खुशगवार हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। यहां वीरवार दोपहर दो घंटे तक हुई तेज बारिश से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी एकबार फिर से खुश होने का मौका मिल गया। बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है वहीं आसमान में छाई धूल भी धुल गई। बारिश के बाद बादलों से निकली धुंध से छुट्टियों का आनंद लेने मोरनी पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। उनका कहना था ऐसी धुंध का दीदार तो सर्दियों में होता है जब सामने कुछ दिखाई नहीं देता, लेकिन यहां पर बारिश के बाद का यह दृश्य मनमोहक था।
विज्ञापन

वीरवार को बारिश के बाद इलाके से निकलने वाली मुख्य नदियों के अलावा बरसाती नदियां भी उफान पर आ गई हैं। मोरनी से निकलने वाली घग्गर व नीमवाला की रूण बरसाती नदी में आए उफान ने जिला प्रशासन को आगामी बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों और सैलानियों को नदियों से दूर रखने के लिए सतर्कता बरतने के संकेत दिए हैं। दोनों नदियों का रूप काफी भयावह था, ऐसे में नदी के बीच फंसे किसी भी व्यक्ति के साथ हादसा हो सकता था।
मोरनी व साथ लगते हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों के बीच से निकलने वाली बरसाती नदियां अचानक आई बारिश के बाद काफी खतरनाक रूप धारण कर लेती हैं। इनके बहाव का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है जिससे बच पाना नामुमकिन साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
वहीं बारिश ने क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिला दिए हैं। समय पर हुई बारिश से मोरनी के किसान अपनी फसलों की बिजाई को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें