फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का हेरिटेज फर्नीचर बाहर ले जाने के मामले में जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 28 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वॉज हॉस्टल नं-5 से बिना परमिशन हेरिटेज फर्नीचर को बाहर ले जाने के मामले में वीरवार को जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। पीयू के वीसी प्रो. राज कुमार ने पूर्व डीजीपी और पीयू फेलो जीएस मल्ही की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो कि पूरे मामले की जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौपेगी। कमेटी में पीयू फेलो डॉ. सुभाष शर्मा, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रो. अश्विनी कौल और आर्किटेक्ट हरप्रीत भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 28 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी स्टॉफ ने एक रिक्शे चालक को रोका जो ब्वॉज हॉस्टल नं-5 लाला लाजपत राय हॉल से हेरिटेज फर्नीचर ले जा रहा था। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उससे गेट पास मांगा लेकिन उसके पास मौजूद नहीं था। जिसके बाद एडमिन ब्लॉक में जानकारी दी गई। मामला शाम 4 बजे का है, जिसके बाद रिक्शा चालक को रोका गया और पूछताछ की गई। इस पूरे वाक्ये को लेकर हॉस्टल वार्डन प्रवीन कुमार ने भी अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि, हेरिटेज टेबल की हालत काफी खराब थी। लेकिन जब उसे बाहर ले जाया गया तब वह हॉस्टल में नहीं थे और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई थी। पीयू प्रशासन ने हेरिटेज फर्नीचर के चोरी का संदेह जताया और फिर वीरवार को जांच कमेटी का गठन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें