कालका। जिला नगर योजनाकार द्वारा कालका-पिंजौर मौजा के नगल भागा में पनप रही अवैध कालोनी में किए गए निर्माणों को तोड़ा गया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार लता हुड्डा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ पिंजौर अभिमन्यु गोयल विशेष तौर पर तैनात रहे। यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई।
लता हुड्डा ने बताया कि गुड शेफर्ड स्कूल के नजदीक 2 एकड़ क्षेत्र में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। वीरवार को योजनाकार विभाग के तोड़फोड़ दस्ते में इस कालोनी में भरी गई 75 नीवों को तोड़ दिया। कोई भी व्यक्ति अवैध निर्माण न करे और यदि कोई व्यक्ति ऐसे निर्माण करेगा तो उसके विरुद्ध अर्बन एरिया एक्ट 1975 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेडावाली चैक के आसपास बन रही और बनी हुई अवैध दुकानों को गिराने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी। कोई भी व्यक्ति नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे और यदि कोई इस तरह का निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कालोनियों में प्लाट अथवा मकान की खरीद-फरोख्त करने से पहले उस कालोनी के बारे में जिला योजनाकार कार्यालय से आवश्यक जांच पड़ताल कर लें कि वह कालोनी अनुमति देकर विकसित की गई है अथवा नहीं ताकि जनता की कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अवैध निर्माण व कालोनियों पर रोक लग सके।