फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डड्डूमाजरा के लोगों ने डंपिंग ग्राउंड हटने में देरी को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम को रोष सभा की। लोगों ने कहा कि चुनाव से पहले नगर निगम डंपिंग ग्राउंड को हटाने के लिए आयोग को पत्र पर पत्र भेज रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब तक न टेंडर हुए और न इसे हटाने के लिए अधिकारियों की मंशा दिख रही है। इससे समस्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट को लेकर भी लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण ने कहा कि कचरे की दुर्गंध से हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हर घर में बीमारियां फैल रही हैं। सांस व बीपी के रोगियों केलिए हवा जहर बन गई है। ऐसे माहौल में निगम ने हम लोगों को जीने के लिए छोड़ दिया है। जब भी अधिकारियों से मिलने जाओ तो महीने गिनाकर समस्या को हल करने का आश्वासन देते हैं। उसके बाद भूल जाते हैं। वहीं, संकल्प पत्र में डंपिंग ग्राउंड को हटाने का वादा करने वाले भाजपा के नेता भी अब इधर नहीं दिखाई देते हैं। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब डंपिंग ग्राउंड के ऊपर बैठकर आमरण अनशन करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नेता लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही लोगों का समर्थन लेकर मृत पशुओं का निस्तारण प्लांट डड्डूमाजरा में लगवाना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। लोगों ने पार्षद के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मौके पर आंबेडकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश मचल, विक्की, विनोद कुमार, विक्रमजीत, आनंद मिस्त्री, मांगे राम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें