कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पिछले दिनों शुरू किए गए तीन स्पेशल चार्टेड कोच में से आज 2 को कालका से शिमला की ओर रवाना किया गया। कालका रेलवे स्टेशन से बताया गया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा गत 13 जून को शुरू की गई थी और बुधवार को बुकिंग होने पर रेल मोटरकार तथा आर-ए-100 को कालका से शिमला की ओर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि रेल मोटरकार को 7:50 तथा आर-ए-100 को सुबह 6:43 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।