पंचकूला। चंडीगढ़ के सेक्टर-27,ए स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉल एवं वाटर कंजर्वेशन रिसर्च सेंटर के मनसा देवी रिसर्च फार्म से अज्ञात चोर 80 हजार रुपये के कीमती तीन सोलर पैनल पर हाथ साफ कर गए। इसके अलावा चोर 24 मीटर केबल भी ले उड़े। आईआईएसडबल्यूसीआर के इंचार्ज हेड डॉ. वीके भट्ट की शिकायत पर एमडीसी, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शिकातयकर्ता डॉ. वीके भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने वारदात को बीती 16 व 17 जून के बीच अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से एफआईआर रजिस्टर कर चोरी हुए सामान की रिकवरी करने की गुहार लगाई है। थाना मनसा देवी पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की पड़ताल में जुटी है।