चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) की मीटिंग नगर निगम के कांफ्रेंस रूप में मंगलवार को हुई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर केके यादव के अलावा चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, बीएंडआर के एसई संजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को सेक्टर 39 और 40 की समस्याओं के बारे में बताया गया। नगर निगम कमिश्नर ने फोसवा के पदाधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर कहा कि उनकी सभी मांगें जायज हैं। इसका निराकरण जल्द किया जाएगा।
फोसवा के प्रधान ने बताया कि सेक्टर 40 डी की सड़कों की रिकारपेटिंग करवाने का मामला भी उठाया गया। दीदार सिह ने सेक्टर 39 और 40 में पार्क में लाइट का न होना, जिम के उपकरणों के टूटे होना, पानी की कमी, कम्युनिटी सेंटर में कमेटी गठित करने जैसे मुद्दे भी उठाए।
प्रदीप महाजन ने खतरनाक पेड़ों को हटाने और पेड़ों की छंटाई करने जैसे मुद्दे उठाए। केएल शर्मा ने सेक्टरों की टूटी सड़कों की हालत का जिक्र किया। एसआर बाली ने पार्किंग और रोड गली की सफाई और पानी की लीकेज की तरफ ध्यान दिलाया। हरप्रीत सिंह ने टर्शरी वाटर से बदबू का मामला उठाया। निम्मी शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर को धन्यवाद दिया।
वीएन शर्मा ने बताया कि बैठक में उठाई मांगों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दे दिए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए आप कभी भी सुझाव लेकर आ सकते हैं। बैठक में फोसवा के प्रधान वीएन शर्मा, निम्मी शर्मा, राकेश बरोटिया, दीदार सिंह, प्रदीप महाजन, केएल शर्मा, बीएस रंधावा, एसआर बाली, जेएस राही, अमरदीप सिंह, लालन सिंह, हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।