फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.25 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-26 की टीम ने गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति को हेरोइन ले जाते दबोचा। डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को स्वामी विवेकानंद प्राइवेट स्कूल के पीछे स्थित चौक के समीप से गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 5.25 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी पिंजौर की रत्तपुर कालोनी निवासी सुखजिन्द्र सिंह उर्फ मोंटू है। दरअसल, स्वामी विवेकानन्द मिलेनियम प्राइवेट स्कूल के पीछे स्थित चौक के समीप डिटेक्टिव स्टाफ के कर्मचारी गश्त ड्यूटी पर थे। उसी दौरान कर्मचारियों को एक युवक गांव सूरजपुर मानकपुर की तरफ से आता दिखाई दिया। लेकिन पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर जाने लगा। डिटेक्टिव स्टाफ ने ऐसा करने पर उसे करीब 20-25 मुकदमों की दूरी पर काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से उक्त मात्रा में हेरोइन का नशा बरामद हुआ। थाना पिंजौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि पता लग पाता कि आरोपी उससे बरामद नशा सामग्री कहां से लाकर किसे देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें