फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में ऑनलाइन शुरू हो सकती है एमबीए की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से विदेश में खोले जा रहे यूबीएस के सेंटर का प्रारंभिक सर्वे हो गया है। इसके लिए यूबीएस विभाग समेत कुछ विशेषज्ञों ने ऑनलाइन देखा है कि इटली में कौन सी शिक्षण प्रणाली एमबीए के लिए कारगर होगी। प्रथम दृष्टया विभाग ने माना है कि ऑनलाइन प्रणाली वहां कामयाब हो सकती है। इस पर विभाग अभी काम कर रहा है। फाइनल निर्णय जुलाई में होगा।
विज्ञापन

पीयू के यूबीएस केंद्र की दुनियाभर में डिमांड है। इस केंद्र की ओर से कई विषयों में एमबीए कराया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर पीयू इटली में अपना सेंटर स्थापित करेगा। इसके लिए पिछले दिनों वीसी प्रो. राजकुमार भी दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां सेंटर की पूरी संभावनाएं तलाशी हैं। बताया जाता है कि सेंटर वहां खोला जाना फाइनल हो गया है। अब यूबीएस विभाग इसके लिए पाठ्यक्रम व सीटों की संख्या निर्धारित करेगा। सूत्र बताते हैं कि यूबीएस की एक टीम अगस्त में इटली जाएगी। वहां पाठ्यक्रम आदि पर चर्चा होगी। साथ ही ऑनलाइन शिक्षा देने वाले शिक्षक यहां के होंगे या वहीं के, इस पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह केंद्र इटली में स्थापित हो गया और कामयाब रहा तो पीयू के खजाने में करोड़ों रुपये आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें