फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी लाइब्रेरी का दरवाजा तोड़ चोर ले उड़ा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वेस्टर्न कमांड, चंडीमंदिर कैंट स्थित एक लाइब्रेरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर से एक वायरलेस रूटर और दो एडाप्टर ले उड़े। वारदात का पता बीती 12 जून की सुबह 6.30 बजे उस समय लगा, जब हवलदार सुनील दत्त लाइब्रेरी खोलने पहुंचे। तो उन्होंने चिल्ड्रन सेक्शन और इंटरनेट सेक्शन के दो डोर ग्लास टूटे देखे। जबकि मेन गेट का लॉक खुला था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज की जांच की तो एक व्यक्ति चिल्ड्रन सेक्शन रूम की पीछे की खिड़की से अंदर दाखिल होता दिखाई दिया। फिर वह चिल्ड्रन सेक्शन रूम और इंटरनेट सेक्शन रूम के एल्यूमिनियम दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद एक वायरलेस रूटर और दो एडाप्टर चोरी कर वापस उसी रास्ते से फरार हो गया। शिकायतकर्ता हवलदार अजीत सिंह ने बताया कि हर मंगलवार को रीडर, विजिटर्स के लिए लाइब्रेरी बंद रहती है। बताया कि बीती 11 जून को साढ़े छह बजे उन्होंने लाइब्रेरी खोली थी और सवा तीन बजे उसे बंद कर साढ़े छह बजे जामी जमा करवा दी गई थी। लेकिन 12 जून को लाइब्रेरी खोलने के समय चोरी होने का पता लगा। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें