पंचकूला। महिला बैंक हेड कैशियर से स्कूटर सवार बदमाशों ने स्नैचिंग की। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर -11 निवासी रीता ने बताया कि वह पीएनबी चंडीमंदिर में बतौर हेड कैशियर तैनात हैं। 15 जून को वह शाम को पांच बजे सेक्टर -11 से जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए एक्टिवा सवार बदमाशों ने महिला का बैग छीन कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उनके बैग में पांच हजार रूपये, एटीएम कार्ड, बैंक की कैश चाबी भी थी। सेक्टर -5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।