फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर में पार्किंग में खड़ी वोल्वो बस में लगी आग.., पर्यटकों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर गार्डन की पार्किंग में खड़ी एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक वोल्वो टूरिस्ट बस सवारियों को लेकर शिमला आदि जगहों पर घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान पर्यटकों का पहला पड़ाव पिंजौर गार्डन था। जहां पहुंच कर बस चालक लंच के लिए सवारियों को पिंजौर के बाजार में ले गया। इसके बाद जब वह वापस गार्डन की पार्किंग में पहुंचा तो बस के इंजन वाली साइड से धुआं उठा रह था। शुरूआत में बस के आगे वाले टायर के नीचे कुछ चिंगारियां दिख रहीं थीं। इस दौरान चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को गार्डन की पार्किंग में वहां खड़ा कर दिया जहां अन्य गाड़ियां पार्क नहीं थी और बस में सवार सभी सवारियों को समान समेत नीचे उतार दिया। इस दौरान चालक ने आग बुझाने का प्रयास भी किया। लेकिन सवारियां उतरने के कुछ ही देर बाद बस ने पूरी तरह से आग पकड़ ली। इसके बाद बस में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी लेकिन तब तक बस में चारों तरफ आग की लपटें फैल चुकी थी। टूरिस्ट बस के चालक अमृत सिंह ने बताया कि बस में 24 टूरिस्ट समेत स्टॉफ आदि कुल 30 लोग सवार थे। बस दिल्ली से सुबह चली थी और पिंजौर गार्डन पहुंचने से पहले वे पिंजौर के बाजार में खाना खा कर गार्डन में पहुंचे थे।
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम और रोड किनारे लगी छबील के कारण देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
फायर ब्रिगेड अधिकारी चरणदास ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना प्राप्त हुई स्टॉफ आग बुझाने के लिए निकल पड़ा। हालांकि पिंजौर शहर के रोड किनारे लगाई छबील के कारण रोड पर खड़े वाहनों की वजह से फायर ब्रिगेड को निकलने में परेश्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें