फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए एंटरप्रेन्योर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू यूबीएस की ओर से एमबीए एंटरप्रेन्योर के बनाए गए प्रस्ताव पर सिंडिकेट ने मुहर लगा दी है। इसी के साथ यूबीएस ने एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 व 19 जून को स्टूडेंट्स का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन

इस कोर्स में यूबीएस की ओर से 35 सीटें रखी गई हैं। इसमें सामान्य वर्ग के अलावा एससी एसटी, स्वतंत्रता सेनानी, कैंसर व एड्स पीड़ित आदि विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। सामान्य वर्ग की सीटें कैट के माध्यम से पूरी हो जाएंगी लेकिन अन्य वर्गों के विद्यार्थी मिलना यूबीएस को संभव नहीं लग रहा। तर्क दिया जा रहा है कि पहले एमबीए की भरी सीटों में भी आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी नहीं मिल पाए। इन वर्गों की दस सीटें हैं। यदि यह सीटें खाली रहती हैं तो विभाग वीसी प्रो. राजकुमार की अनुमति से इन सीटों को सामान्य वर्ग में लाकर भरेगा। यह प्रक्रिया 20 जून तक पूरी हो जाएगी। साथ ही पढ़ाई नए शैक्षिक सत्र से शुरू होगी। यूबीएस के चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर कहते हैं कि एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इंटरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा। सीटें लगभग सभी भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें