चंडीगढ़। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल सेक्टर-23 में दो दिवसीय चंडीगढ़ ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने रविवार को कड़े मुकाबलों के बाद जीत दर्ज करते हुए मेडल बटोरे। लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में जसनूर कौर पहले, वार्णिका दूसरे, ओसीन महाजन तीसरे स्थान पर रही। लड़काें में अक्षत अंटिल पहले स्थान, रविनूर दूसरे, अर्णव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियाें के अंडर-12 आयु वर्ग में अर्शप्रीत कौर पहले, शुभनूर कौर दूसरे, प्रथा तीसरे स्थान पर रही।
इस टूर्नामेंट में सिटी की स्टार तैराक चाहत अरोड़ा ने तीन गोल्ड जीते। इनमें 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक शामिल रहे। वहीं, अक्षत अंटिल ने तीन गोल्ड मेडल जीते। इनमें 50, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर इवेंट शामिल रहे।
लड़कियाें के 50 मीटर सीनियर वर्ग में चाहत अरोड़ा पहले, सुदृष्टि दूसरे, निष्ठा तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में 50 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में चाहत अरोड़ा पहले, सुदृष्टि दूसरे, निष्ठा तीसरे स्थान पर रही। लड़काें के अंडर-14 आयु वर्ग के बैक स्ट्रोक इवेंट में जयंत पुरी पहले, कंवरजीत सिंह दूसरे, तरुण तीसरे स्थान पर रहे।