फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर में फैक्ट्रियों की खाली जमीन पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुड़नपुर गांव में दो फैक्टरी की खाली जमीन पर आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड की टीम को मिली। सूचना पर पहुंची टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोपहर करीब दो बजे बुड़नपुर गांव में दो फैक्टरी की खाली जमीन पर आग लग गई। आग हवा चलने के कारण तेज हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को लोगों ने सूचित किया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। पंचकूला के फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई है। आग पर काबू पाया गया है। वहीं, फैक्टरी के आसपास के लोग भी आग लगने की सूचना मिलने पर छत पर आ गए थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारी मामराज और सुनील कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। खरपतवार होने के कारण आग तेज हो गई थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं मौके पर आए लोगों का कहना था कि आए दिन आगजनी की घटनाएं यहां पर होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें