फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने शनिवार को मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे आरोपी सन्नी कुमार निवासी खुड्डा लाहौरा को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ के कांस्टेबल हरदीप सिंह, नितिन कुमार, एसपीओ सतीश कुमार सेक्टर-5 हैफेड की बिल्डिंग के पीछे की सड़क पर गश्त कर रहे थे। इस बीच बाइक चोरी का आरोपी सन्नी कुमार सेक्टर-6/5 पंचकूला की डिवाइडिंग रोड की तरफ से मोटरसाइकिल लिए आता हुआ दिखाई दिया। सामने खड़े डिटेक्टिव स्टाफ को देखकर आरोपी सन्नी ने मोटरसाइकिल रोक लिया। इसके बाद वह बाइक की ब्रेक लगाकर पीछे मोड़ने लगा। इसी बीच आरोपी की बाइक बंद हो गई। आरोपी बाइक को हैफेड के पीछे छोड़कर भागने लगा। लेकिन डिटेक्टिव स्टाफ के कांस्टेबल हरदीप सिंह, नितिन कुमार और एसीपीओ सतीश कुमार ने उसे पकड़ लिया। आरोपी सन्नी कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह बाइक नया गांव जिला मोहाली से चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सन्नी पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें