चंडीगढ़। वर्ल्ड इनवायरमेंट डे के मौके पर चंडीगढ़ के ट्री लवर्स द्वारा चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के सहयोग से उभरते हुए युवा आर्टिस्टों के लिए ट्री आफ चंडीगढ़ प्ले आफ सीजन के नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन नौ जून को ली कार्बूजिए सेंटर सेक्टर-19 में किया जाएगा। इसका आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 12 से 18 वर्ष और 18 से 24 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैँ। इस कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।