फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को पैसेंजर ट्रेन के टायलेट में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब पैसेंजर ट्रेन में युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार जब सफाई कर्मचारी ट्रेन को धोने के लिए जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि ट्रेन के टायलेट में एक युवक बेसुध पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी उन्होंने स्टेशन पर दी जिसके बाद पौने सात बजे के करीब जीआरपी को मैमो दी गई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे तथा रेलवे के डॉक्टर से उक्त युवक को चैक करवाया तो उन्होंने बताया कि युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। आईओ एसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब (28) वर्ष लग रही है जिसका शव दिल्ली-कालका पैसेंजर ट्रेन नंबर 54303 के कोच नंबर 12955 के टायलेट में पड़ी हुई थी। मृतक के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। बताया कि फिलहाल शव को कालका सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें