फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीआईए-19 की टीम ने कार चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला अंबाला के थाना बलदेव नगर के अंतर्गत, मनमोहन नगर निवासी कुलदीप है। सीआईए इंचार्ज, कर्मबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कार की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड हासिल किया है। मामले के शिकायतकर्ता, कालका निवासी नरेश ने पुलिस को बताया था कि बीती 10 मई को किसी अज्ञात ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार को चोरी कर लिया था। शिकायत पर थाना कालका पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में आरोपी का पता लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें