पंचकूला। जेएमआईसी, पंचकूला की कोर्ट की ओर से एनआई एक्ट की धारा-138, चेक बाउंस मामले के एक आरोपी को भगौड़ा करार घोषित करने के बाद उस पर आइपीसी-174,ए के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अहलमद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी संजय वर्मा है, जो लंबे समय से कोर्ट पर पेशी से गैर हाजिर रहा। आरोपी संजय वर्मा को कोर्ट में पेशी पर बुलाने के लिए सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया गया लेकिन वह पेशी पर नहीं पहुंचा। इस कारण जेएमआईसी की कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा करार घोषित कर पुलिस को उस पर केस दर्ज करने के लिए निर्देशित किया।